Posts

Showing posts with the label नामी शायरों के कलाम

कुछ यादे...शायरों के नाम...

कुछ यादे.... बेहतरीन शायरी.... हर दर्द,हर मरज़ की दवा है तुम्हारे पास । आते हैं सब यहीं कि शफा है तुम्हारे पास ।। बीमारे ग़म हैं,दूर से आये हैं सुनके नाम । कहते हैं दर्दे-दिल की दवा है तुम्हारे पास।। ..... वो अक्स अपना आईने में देखते हैं । सितम आज उन पर नया हो रहा है ।। मैं खामोश बैठा हूं उस बुत के आगे । निगाहों में मतलब अदा हो रहा है ।। ..... ज़ाहिदों को किसी का खौफ नहीं । सिर्फ काली घटा से डरते हैं ।. चाहे तुम हो या नसीब अपना ... हम हर एक बेवफा से डरते हैं.... .... क्या खबर कैसे मौसम बदलते रहे । धूप में हमको चलता था चलते रहे ।। शमा तो सिर्फ रातों को जलती है । औऱ हम हैं कि दिन रात जलते रहे ।। .... तुम न आये तो क्या सहर न हुई । हां मगर चैन से बसर न हुई ।. तुम भी अच्छे ,रक़ीब भी अच्छे । मैं बुरा था ,मेरी गुज़र न हुई ।।