Posts

Showing posts with the label ब्लॉग

3इडियट्स के मारे ब्लॉग जगत फिर से सुर्खियों मे.....

3इडियट्स के मारे ब्लॉग जगत फिर से सुर्खियों मे..... 3 इडियट्स का विवाद..... चेतन भगत विधूविनोद चोपड़ा राजकुमार हिरानी और लेखक का झगड़ा जाने किस मोड़ पर खत्म होगा पर ये सच है कि इस विवाद से एक बार फिर ब्लाग की ताकात का एहसास सब को हो गया होगा... इतनी जल्दी कोई माध्यम अगर हिट हुआ है तो वो सिर्फ ब्लॉग की ही दुनिया है ..क्योकि इस पर ही होती है सिर्फ दिल की बात और दिल सच बोलता है दिमाग की तरह सोच कर नहीं ... बाकि सभी माध्यम पहले अपना फायदा देखते हैं फिर कुछ दिखाते हैं और छापते औऱ अपने मुनाफे की बात ही बताते हैं... तो दोस्तों 2010 की ब्लॉग जगत की शुरूआत ज़बरदस्त हुई है ..आगे भी ये कोशिश जारी रहे... अब की बारी आम ब्लॉगर की होनी चाहिए...उसका लेखक सुर्खियों में आना चाहिए... जय हिन्द जय ब्लॉग... गर्व करों की हम ब्लॉगर है..

आज कल ब्लॉग में बहुत वाहवाही लूट रहे हैं...

त्याग पत्र-2 ...... आज कल ब्लॉग में बहुत वाहवाही लूट रहे हैं... आपको लगा होगा की भई ये साहब तो भाग मे बहुत विशवास करते हैं आधी बात करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं.. पर नहीं सर ऐसा हो नहीं सकता मैं कभी झूठ नहीं बोलता मुझे याद नही की मुझे बताया गया था अगर बता देते तो मैं वक्त पर ही आता .. और सब कुछ लिख देता है ..नरेश ऑफिस में सुबह सुबह... नये आये हुए बॉस के सामने बोल रहा था ..पर बॉस सुनने को तैयार नही था ... क्योंकि बॉस वो ही सुनता है जो वो सुनना पंसद करता है और नरेश के मुंह से सुनना तो वो कुछ भी पंसद नही करता क्योंकि आप कैसे हैं ये इस बात पर निर्भर करता है की आपको दूसरे लोगों ने कैसा बनाया या बताया है..जी , और नरेश का रिकॉर्ड इस मामले में तो बहुत ही खराब है ... नरेश की शुरूवात एक गांव से हुई ..बाप को दिल्ली में छोटी सी नौकरी और साउथ दिल्ली में छोटा सा घर मिला पर ये छोटा घर जहां था वहां चारों तरफ बड़े-बड़े घर थे । नरेश सरकारी स्कूल की ख़ाकी पैंट पहन कर इन बड़े बड़े घरों को देखता हुआ जाता था और उन घरों में रहने वालो को गाली देता रहता कभी घंटी भी बजा कर भागता तो कभी पत्थर मार कर भाग जाता...