अविनाश विनाश की राह पर...
अविनाश विनाश की राह पर... आज जब ये खबर मिली की अविनाश दाश ने एक लड़की के साथ बल्तकार किया है तो एक दम से झटका लगा ....फिर जा कर नेट पर देखा तो बात छेड़खानी की लिखी थी ...फिर किसी और का ब्लॉग पढा तो उसमें लिखा था कि उन्होने उसको पहले... दफ्तर बुलाया फिर उसे घर छोड़ने का ऑफर दिया ..फिर उससे चाय पीने को कहा ..फिर उसके कमरे मे घुसे ..फिर रेप की कोशिश की ...जब उसने विरोध किया तो उसे छोड़ कर चले गये बाद में एस एम एस का दौर शुरू हुआ... कहने का मतलब ये है किसी के पास पूरी जानकारी नहीं है ..पर मुंह से बात निकल रही है और फैलती जा रही..हमें कुछ लिखने से पहले ,कुछ बोलने से पहले सच की पड़ताल कर लेनी चाहिये... जहां तक मुझे पता है अविनाश एक बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं..उनके पिता दिन रात शराब मे डूबे रहते हैं..उन्होने काफी संघर्ष किया और आगे बढ़े.. लिखते बढ़िया हैं इसमें कोई दो राय नहीं. जब उन्हे टीवी चैनल में नौकरी मिली तो उन्होने अपने दोस्तों से कहा यार बहुत पैसा मिल रहा है .. जबकि उस वक्त उनकी सैलरी दफ्तर में दूसरे लोगों को मिलने वाली पगार से काफी कम थी ... उन्होने डेस्क में क्राइम में काफी का...