सानिया शोएब की शादी और sms
सानिया और शोएब की शादी और sms 15 अप्रैल को सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक की शादी है ..पर भारत वर्ष में क्रोध की लहर है ..हर तरफ गुस्सा है ..विद्रोह है ..सानिया के प्रति नाराज़गी.. देश के सम्मान को लेकर लोगों ने एसएमएस का प्रयोग करना शुरू कर दिया है ..जिसमें सानिया शोएब को गालिया गंदी गंदी भाषा नीचले स्तर के चुटकले और न जाने कितनी अशलील हरकते और किस्से लिख कर भेजे जा रहे है. और कहा जा रहा है अगर आप भारतीय है तो इसको अपने दोस्तों को भेजें ..क्या हिन्दु क्या मुस्लमान क्या पंडित क्या मौलाना सब सानिया के खिलाफ है शादी पर सब को एतराज़ है । अब सवाल उठता है क्यों .....क्या ये पहली शादी है हिन्दुस्तान और पाकितान के बीच ।ऐसा नही है हर साल कई शादियां होती हैं... क्या ये किसी स्टार का निकाह है इस लिए बवाल मच रहा है तो ऐसा भी नही है ..इससे पहले भी कई सितारे एक दूसरे के हो चुके हैं ..तो फिर ये माजरा है क्या... आईये इसके लिए एक छोटा सा किस्सा सुनाते हैं ..शायद ये मंज़र सब ने देखा हो ..किसी मौहल्ले में मीना नाम की खूबसूरत लड़की थी ... खूबसूरत थी तो आशिकों की कमी भी न थी ..मौहल्ले का हर एक दिवाना उससे नज...