देश में राज गांधी ही करेगे..राहुल हो या वरूण..
देश में राज गांधी ही करेगे..राहुल हो या वरूण.. ये बात मज़ाक नहीं है हकीकत है .देश के साथ बीजेपी को भी समझ में आजाना चाहिये । जहां इस चुनाव में हर तरफ आडवाणी का नाम होना चाहिये था वहां हर तरफ गांधी औऱ गांधी यानी नेहरू के पर-नवासों का नाम गूंज रहा है ... क्या अब बीजेपी भी गांधी परिवार के आधीन हो कर रहे जाये गी .. शयाद आज इस बात को कोई स्वीकार न करे पर ये वो सत्य है जिसे आज नहीं तो कल आप को मानना ही पडेगा.. आप ज़रा ध्यान से देखिये भारत में सिर्फ एक ही परिवार है जिसे राजनीति आती है और जो राजनीति कर रहा बाकी सब आते हैं और जाते हैं । उसी तरह जिस तरह भारत मे भले कहने को कितनी पार्टियां हो पर असल में राष्ट्रीय पार्टी सिर्फ दो हैं कांग्रेस और बीजेपी .. अब ज़रा इन का इतिहास देखिये कांग्रेस का अस्तिव बिना गांधी के कुछ नहीं है ...कुछ भी अगर होगा वो गांधी ही करेगा।जितने भी दिग्गज हों पर चलते तभी है जब गांधी आगे हो ..वरना जो उनका हश्र हुआ वो सब के सामने है अब बात बीजेपी की करें ये बात अब जग ज़ाहीर हो गई है कि आडवाणी जी का पीएम बनना आसान नहीं ..साफ कहूं तो नामुमकीन ही है ..ये बात बीजेपी भी जानती है ...