Posts

Showing posts with the label न्यूज़ चैनल ठगी के भागीदार...

न्यूज़ चैनल ठगी के भागीदार...

न्यूज़ चैनल ठगी के भागीदार... आज मेरे एक वरिष्ठ सहयोगी ने जडेजा मामले मे कहा कि लोग क्यों नहीं समझते कि वो बेवाकूफ बनाए जा रहे हैं और ऐसे लोगों की चपेट में कैसे आ जाते हैं।.मैने कहा लोगों को समझ में आता है पर क्या करे दिल नहीं मानता और इसका फायदा जडेजा और दूसरे महाराज तो उठाते ही हैं पर न्यूज़ चैनल भी लोगो को ठगने में पीछे नहीं.. जी मैं चैनलों में आने वाले भविष्यवाणी के कार्यक्रम की बात कर हूं । हम सब जानते हैं कि ये सब बकवास होता है लोग भी समझते हैं पर वो न देखना भूलते हैं और न हम दिखाना .. चैनलों की लोगों के बीच गिरती हुई साख़ के साथ टीआरपी को कुछ सांस देते हैं ये कार्यक्रम ..पर कमज़ोर और नकली सांसे कब तक चैनलों को जीवत रखेंगी ये देखना होगा.. मुझे याद है इंडीया शाइनिंग के दौर पर कोई ऐसा चैनल और उस पर मौजूद कोई ज्योष्ति महाराज ऐसा नहीं था जो ये कहते न थकता कि वाजपेयी जी वापस आ रहे हैं..क्या हुआ नतीजा आपके सामने है वाजपेयी का राजनीतिक भविष्य एक घर में कैद हो कर रहे गया.. इसके बाद गांगुली ,सचिन और फिर भारत को व्लर्ड कप चैपियन बनने का वादा किया ज्योष्तियों ने पर हुआ... क्या... सब के समान...