Posts
ज़ूम कॉल पर मार दिया बेटे ने बाप को कैसे हुआ ये लाइव कत्ल?
- Get link
- X
- Other Apps
Corona virus की वजह से दुनिया भर में लोग अपने घरों से ही काम कर रहें हैं और Zoom जैसी video communications apps का सहारा ले रहें हैं l ऐसी ही एक video conference के दौरान New York में एक बाप की उनके ही बेटे द्वारा हत्या कर दी गयी l जब ये सनसनीख़ेज़ वारदात हुई तो 20 और लोग भी इस video conference का हिस्सा थे l 72 वर्षीय Dwight Powers अचानक अपनी कुर्सी से गिर पड़े और screen से गायब हो गए l जिसके बाद उनका 32 साल का बेटा Scully Powers नग्नावस्था में screen पर दिखाई दिया l इसके बाद video conference में भाग ले रहे कई लोगों ने तुरंत पुलिस को फ़ोन मिलाया और इस बात की सूचना दी l इसके एक घंटे बाद पुलिस ने घटनास्थल से फरार Scully Powers को गिरफ्तार कर लिया l पुलिस ने बताया कि बेटे ने पीछे से अपने बाप की पीठ और गर्दन पर वार करके उनकी हत्या कर दी l पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगा रही है l कानून और अपराध की रिपोर्ट
बेटे ने ही कर डाली अपनी माँ की हत्या
- Get link
- X
- Other Apps
बेटे ने ही कर डाली अपनी माँ की हत्या l जी हाँ रौंगटे खड़े करने वाली ये घटना है यू.पी के मेरठ की l एक murder case में bail पर छूटे विशाल नाम के एक लड़के ने अपनी माँ की हत्या कर दी l और ये घिनौना काम किया उसने अपने teacher बृजेश के कहने पर l दरअसल जिस murder case में विशाल जेल में बंद था उसी case में उसका teacher बृजेश भी सहभागी था और जेल में बंद था l विशाल बृजेश से tuition पढ़ा करता था l विशाल ने रात के समय अपनी माँ की गोली मार कर हत्या कर दी l इस हत्या के पीछे उसका मक़सद था अपने teacher के पुराने दुश्मनों को फँसाना जिनमें से 2018 में विनय नाम के एक व्यक्ति के क़त्ल के जुर्म में वो और उसका teacher जेल में थे l क़त्ल की सूचना विशाल ने पुलिस को दी और आरोप लगाया अपने teacher के दुश्मनों पर l मगर पुलिस को उसकी बातों से उस पर शक़ हो गया और कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया l कानून और अपराध की रिपोर्ट
तहकीकात एक गुमनाम लाश की
- Get link
- X
- Other Apps
नदी में बोरे में ठूंसी हुई मिली एक गुमनाम लाश l ये मामला है गुजरात के मोरबी का l पुलिस ने जब आगे तफ्तीश की तब उन्हें लाश के कपड़ों की जेब में से मिली एक पर्ची जिस पर लिखा था एक flight का PNR नंबर l लाश की पहचान हुई मुंबई के अँधेरी के दीपक पांचाल के रूप में l दीपक Air India में एक engineer थे l लाश मिलने से करीब 2 महीने पहले वो लापता हो गए थे जिसकी शिकायत उनके परिवार ने स्थानीय पुलिस से भी की थी l तहकीकात में ये बात सामने आयी कि एक साहूकार जयंतीभाई पटेल ने दीपक के कहने पर उसके एक जानकार को 54 लाख रुपये का क़र्ज़ दिया था जिसे तय समय पर लौटाने पर विवाद हो गया था l इसके बाद पटेल और उसके दो साथियों - गोपाल परमार और राजुभाई अगत - ने दीपक को अगवा किया और गुजरात ले गए जहां उन्होंने दीपक का क़त्ल कर दिया और उसकी लाश बोरे में ठूंस कर मोरबी के पास नदी में फेंक दी l कानून और अपराध की रिपोर्ट
रेंट पेमैंट ऐप का इस्तेमाल करते समय बरते विशेष सतर्कता
- Get link
- X
- Other Apps