कैसे लिखूं एक प्यार भरा गीत...।।

कहा गये प्यार के शब्द
एक ऐसा गीत जिसमें प्यार भरे शब्द हों
एक ऐसा गीत जो सब के लब पर चढ जाये
एक ऐसा गीत जो सारे भेद भाव मिटाये
एक ऐसा गीत जो अपना बनाये
एक ऐसा गीत जिसे सब गुनगुनाये
एक ऐसा गीत जिसे तो भी सुने और वो भी सुने
एक ऐसा गीत जिसमें अपना सा एहसास हो
एक ऐसा गीत जिसमें खुशग़वार माहौल हो
एक ऐसा गीत जिसमें हमसफर ही हमराज़ हो
एक ऐसा गीत जिसमे लहरों और वादीयों का साथ हो
एक ऐसा गीत जो चंदा औऱ तारों पर चलाये
एक ऐसा गीत जो हर मुशकिल दूर भगाये
एक ऐसा गीत जो फिक्र को मात दे
एक ऐसा गीत जो गुलामी से निजात दे।।
पर क्या करूं
मिल नहीं रहे मुझे शब्द
लिखना तो चाहता हूं
सूझ नहीं रहे बोल ...
कितना वक्त बीत गया
सूने हुये प्यार के शब्द ..
.कहां से खोजूं
कहां से लाऊ,
ढ़ूढ़ कर प्यार वाला अक्षर
किधर जाऊं, किससे मांगू..दो ,चार शब्द ।..
न हिले लब..न चले ज़हन .।
कैसे लिखूं एक प्यार भरा गीत...।।

Comments

Udan Tashtari said…
बहुत सही!!! बढ़िया!!
राग शब्द भीतर भरे बन जाये संगीत।
बाहर में खोजें अगर पूरे न हों गीत।।

सादर
श्यामल सुमन
09955373288
मुश्किलों से भागने की अपनी फितरत है नहीं।
कोशिशें गर दिल से हो तो जल उठेगी खुद शमां।।
www.manoramsuman.blogspot.com
shyamalsuman@gmail.com

Popular posts from this blog

डरे हुए नरेंद्र मोदी ......

Hungry Black Bear Breaks Into Canadian Home Looking for Boxes of Pizza Left Near the Door